
मुजफ्फरपुर में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ
मुजफ्फरपुर। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC), मुजफ्फरपुर एवं UNICEF के सहयोग से जिला स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम Clean and Green Schools का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन DPO BEPC मुजफ्फरपुर श्री आयुष कुमार एवं श्री मनोज कुमार, नोडल ऑफिसर श्री मुकेश कुमार तथा मास्टर ट्रेनर श्री नवीन कुमार, श्री प्रशुन कुमार, श्री विनोद कुमार सिंह, श्रीमती नेविदिता कुमारी, श्री पिंटू कुमार सिंह, श्री नीरज कुमार एवं श्री एम.डी. इम्तियाज आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को WASH (Water, Sanitation and Hygiene) के विभिन्न पहलुओं तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की अवधारणा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
खबर वार्ता | People’s Trust

Leave a Reply