कोरोना महामारी के कारण अभी देश में तीसरा लॉक डाउन चल रहा है आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देश को संबोधित किया जिसमें उन्होंने देश को वैश्विक आत्मनिर्भरता से ज्यादा व्यक्ति आत्मनिर्भरता पर जोर दिया और साथ में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भव्य इमारत पांच पिलर-इकोनॉमी, इंफ्रास्टक्चर, सिस्टम, डेमाग्राफी और डिमांड पर टिकी हुई है।
साथ में प्रधानमंत्री जी ने भारत के आर्थिक विकास के लिए 20 लाख करोड़ रूपये पैकेज का भी ऐलान किया जिससे देश के मध्यमवर्गीय से लेकर लघु उद्योग वाले को को भी फायदा पहुंचाया जाएगा अभी तक हम लोग कोरोना रूपी संकट से एकजुट होकर लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में विश्व भारत की ओर देख रहा है और भारत इसमें अच्छा कर सकता है हम सभी देशवासियों को जरूरत है कि हम अपनी संस्कृति का परिचय विश्व को कराएं क्योंकि भारत जब सम्पन
था उस समय भी भारत विश्व कल्याण की ही बात सोचता था और आज भी भारत विश्व कल्याण की ही बात सोचता है भारत में टैलेंट की कमी नहीं है जिसका लोहा पूरा विश्व मान रहा है आज हम लोग दवाइयों में बहुत कुछ विशेष कर रहे हैं आज हमने बहुत सारे देशों को अपनी दवाइयों से सेवा की है और आगे भी करते रहेंगें और हम लोग 21वीं सदी में अपने संस्कृति के बदौलत हम विश्व को मार्ग दिखाते रहेंगे इसी के साथ प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन 4 का भी जिक्र किया की लॉक डाउन कुछ नए नियमों और शर्तों के साथ देश में लागू किया जाएगा।

Leave a Reply