देश में कोरोना मरीजों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है उससे ऐसा लगता है कि लॉकडाउन का जो समय सीमा है वह बढ़ेगा। जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बहुत सारे उपाय कर रहे हैं उसके विपरीत कुछ लोग उनकी बातों को अनदेखी कर रहे हैं जिससे कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या घटने के बजाय बढ़ ही रही है। देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि लॉकडाउन का सही से पालन करें और इस बीमारी से लड़ने में देश का मदद करें अगर लॉकडाउन डाउन का सही से पालन नहीं करते हैं तो समझे आने वाले दिन हमारे लिए बहुत भयानक होगा और जो लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं कृपया इस बात को समझने की कोशिश करें और दूसरों को भी समझाएं ।

Leave a Reply