यूएसबी फ्लैश ड्राइव जैसे कि पेनड्राइव को बूटेबल कैसे बनाएं

दोस्तों जब हमें अपने कंप्यूटर को फॉर्मेट करना होता है और नए ऑपरेटिंग सिस्टम यानी कि विंडोज़ इंस्टॉल करना होता है या विंडोज को स्टोर करना होता है और उसके लिए हमें विंडोज का इंस्टॉलेशन या सेटअप फाइल चाहिए होता है और हमें किसी मित्र से उसे अपने पेन ड्राइव में लेना होता है तो हम पेन ड्राइव में लेकर अपने घर आते हैं लेकिन उस पेनड्राइव से हम डायरेक्ट विंडोज को इंस्टॉल यार रीस्टोर्ड नहीं कर सकते हैं उसके लिए सबसे पहले हमें अपने पेनड्राइव को बूटेबल बनाना होगा नीचे लिखें निम्नलिखित पॉइंट को फॉलो कर हम अपने पेनड्राइव को बूटेबल बना सकते हैं ।
1. सबसे पहले हम अपनी पेन ड्राइव को कंप्यूटर में इन्सर्ट करेंगे।
2. Win+R कीबोर्ड से प्रेस करेंगे और उसमें CMD टाइप करेंगे उसके बाद एंटर करेंगे जिससे कि कमांड प्रॉन्प्ट ओपन हो जाएगा।
3. अब टाइप करेंगे diskpart उसके बाद एंटर करें
4. पता करेंगे कि हमारे पेनड्राइव का नाम क्या है मान लीजिए कि पेन ड्राइव इंसर्ट करने के बाद उस ड्राइव का नाम एच होता है तो हमें एच को याद कर लेना होगा अगर आप चाहते हैं की कमांड प्रॉन्प्ट में सभी ड्राइव का नाम आ जाए उसके लिए आपको कमांड प्रॉन्प्ट में list disk टाइप कर इंटर करना होगा।

5. Select disk H टाइप कर एंटर करें।
6. Clean टाइप कर एंटर करें इससे आपके पेनड्राइव का सभी डाटा डिलीट हो जाएगा।
7. Create partition primary टाइप कर एंटर करें।
8. Select partition 1 टाइप कर एंटर करें।
9. format fs=NTFS quick या format fs=fat32 quick टाइप कर एंटर करें।
10. active टाइप कर एंटर करें।
11. exit टाइप कर एंटर करें।
अब आपका पेनड्राइव बूटेबल बन गया अब इसमें आप विंडोज का या किसी और भी ऑपरेटिंग सिस्टम के सेटअप फाइल को कॉपी कर अपने पेनड्राइव से फॉर्मेट इंस्टॉल और रिस्टोर आसानी से कर सकते हैं।

Related News

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*